खैरथल

सड़क चौड़ाई में गरीबो के आशियाना टूटने के भय से नीमलाका गांव के लोग पहुँचे कलक्ट्रेट

कलेक्टर से हस्तक्षेप कर गरीबो के मकान बचाने की लगाई गुहार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिले की कोटकासिम तहसील के नीमलाका गांव के कई दर्जन ग्रामीणों ने कलक्टर को ज्ञापन देते हुए उनके कच्चे पक्के आशियाना नहीं तुड़वाने की प्रार्थना करते हुए मदद करने की गुहार लगाई
 सोमवार को किसान महापंचायत खैरथल तिजारा के बैनर तले पहुँचे ग्रामीणों ने लोगो ने कलक्टर को अवगत कराया की नीमलाका गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ाई करने के नाम पर साठ गरीब किसानों के मकानों को तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया हैं।
 ज्ञापन में बताया की गांव की दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा तक गरीब किसान सम्पत मेघवाल का व अंतिम मकान पशुपालक सीताराम बाल्मीकि का है!बाकि गरीब परिवार इन दोनों के घरो के बीच है!उजड़ने वाले परिवारों में अधिकांश अति पिछड़े वर्ग से है
 ग्रामीणों ने कलक्टर को बताया की गांव के बाहर सरकारी भूमि है उस पर यह बनाया जा सकता हैजिससे गरीब परिवारों को राहत मिल सकती है कलेक्टर  ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को आश्वास्त किया की वें संबंधित विभाग से बात कर हल निकालेंगे कलक्टर से मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया को ज्ञापन सौंपा गया ।
 इस मौके पर किसान महापंचायत के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,युवा किसान महापंचायत जिलाध्यक्षकृष्ण चौधरी,ब्रह्म प्रकाश, दयाराम , सरजीत सिंह, हवा सिंह, निहाल सिंह, रामधन, मुंशी लाल, झूबर राम, ताराचंद, समेत अनेको महिलाए उपस्थित रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button