खैरथल

शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का खैरथल स्टेशन पर ठहराव आज से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का खैरथल स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12249, शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.06.26 से खैरथल स्टेशन पर 19.48 बजे आगमन एवं 19.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12250, जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17.06.26 से खैरथल स्टेशन पर 05.50 बजे आगमन एवं 05.52 बजे प्रस्थान करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button