गोड्डा
राष्ट्रीय महासचिव ने ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी से मिलकर की संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय महासचिव मुन्नी झा ने ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी राजन कुमार राम से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनहित एवं सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्थाओं, सामाजिक समरसता, युवाओं के हित तथा विकास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों को उनके संज्ञान में लाया गया। प्रभारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग पर भी चर्चा हुई। इस दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि मुन्नी झा का ससुराल ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के ताजकित्ता गांव में है। यही कारण है कि उनका इस क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है और वह लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ी रहती हैं। क्षेत्र के प्रति अपनत्व एवं लगाव को ले सामाजिक कार्यकर्ता करमालानंद झा, देव कुमार मिश्र, लखन ठाकुर, राकेश कुमार मिश्र, शिव आदि ने साधुवाद दिया।



