शामली

पति व सास गिरफ्तार, विवाहिता हत्या प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

 चौसाना। क्षेत्र के टोडा गांव में 23 वर्षीय विवाहिता पूजा की हत्या के मामले में चौसाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित पति सन्नी और उसकी मां अनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के बाद मृतका के परिजनों ने कार्रवाई पर संतोष जताते हुए शेष आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
गौरतलब है कि शनिवार रात टोडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता पूजा का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतका के पिता अशोक कुमार ने पति सन्नी, सास अनीता, ननद, जेठ सहित सात लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं था तथा कार की मांग को लेकर पूजा का उत्पीड़न किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज करते हुए मंगलवार को पति और सास को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य नामजद आरोपित घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संदीप कुमार, चौकी प्रभारी चौसाना ने बताया कि विवाहिता हत्या प्रकरण में नामजद आरोपित पति सन्नी एवं सास अनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button