बरेली

बड़े मंगल पर सब मंगल ही मंगल

रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने बड़े मंगल पर किया विशाल भंडारा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ज्येष्ठ मास के पावन सातवें मंगलवार के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा हनुमान मंदिर,सिविल लाइंस  पर विशाल सेवा एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल, सचिव संजय गर्ग एवं उपाध्यक्ष डॉ. विनोद पगरानी ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर क्लब की महिलाओं और सदस्यो ने स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई तथा साथ ही क्लब द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सद्भाव एवं सहायता का संदेश पहुंचाना है।
इस अवसर पर संजीव खण्डेलवाल, संजय गर्ग, सुजीत जायसवाल, पंकज अग्रवाल, संदीप मेहरा, रमेश वाष्णेय, मुकेश खंडेलवाल, मनोज सेठी, हिमांशु कौशिक, शेफाली कौशिक, मिली अग्रवाल, स्वीटी मित्तल, स्वाति जायसवाल, मनीषा मेहरा सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button