बेतुल

बैतूल सरकारी नाले का भराव कर कॉलोनाइजर द्वारा जमीन बेचे जाने के लगे आरोप

गऊठाना में पटवारी गोपाल महस्की से मिली भगत करते हुए नाले की जमीन बेचने का मामला ठंडे बस्ते में

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिले में भूमाफिया नदी नाले तक को बेचने में जरा भी खौफ नहीं खा रहे हैं। ताजा मामला शहर के खंजनपुर क्षेत्र के सरकारी नाले को भू माफिया द्वारा बेचने की शिकायत जागरूक लोगों ने कलेक्टर और एसडीएम से किया। खंजनपुर निवासी योगेश मालवीय ने बताया कि खंजनपुर नाले की जमीन का भराव कर बिना सीमांकन और नक्शा पास करवाए भू माफिया ने नाले की जमीन बेच दी है।इस बेची गई जमीन पर बिना नगर पालिका से एनओसी लिए लोग अवैध मकान भी निर्माण कर रहे हैं। यहां पर मजदूर तबके के लोग रहते हैं तथा बारिश में आने वाले पानी के यहां थमने और नाला बंद होने से कई मकान डूब सकते हैं। जब इस बारे में एसडीएम से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच करवा कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वर्ष 2025 में बैतूल टाउन कॉलोनाइजर ने पटवारी गोपाल महस्की के साथ मिली भगत कर बेची है नाले की जमीन पिछले वर्ष 2025 में गऊठाना में बैतूल टाउन कॉलोनी में पटवारी गोपाल महस्की से मिली भगत करते हुए कॉलोनाइजर ने इसी तरह नाले की जमीन बेच दी थी। तब मौके पर प्रशासन ने 20 लोगों के नाले पर अतिक्रमण नपाई करवा कर चिन्हित किए। कुछ मकानों की बाउंड्रीवाल और सामने के चबूतरे तोड़कर कार्यवाही रोक दी थी।इसके बाद सभी 20अतिक्रमणकारियों के बयान लेकर कार्यवाही की जानी थी लेकिन पूरा मामला दबा दिया गया है। उक्त मामले को शीघ्र ही नवागत कलेक्टर के संज्ञान में लाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button