खैरथल
खैरथल मे स्वर्णनगरी एक्सप्रेस का हुआ ठहराव
नागरिकों ने किया जोरदार स्वागत:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। जयपुर रेल मंडल अंतर्गत खैरथल रेलवे स्टेशन पर स्वर्णनगरी एक्सप्रेस का ठहराव आरंभ होने पर लोगों में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को रात 8.57 पर दिल्ली शकुर बस्ती से जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही खैरथल मे रूकी , ठहराव होते ही स्थानीय लोगों ने ट्रेन चालक ,ट्रेन गार्ड व अन्य स्टाफ को माला पहनाकर स्वागत कर मुंह मिठा कराया। ट्रेन ठहराव पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपस्थित लोगों ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव महाप्रबंधक रेलवेज, जयपुर, माननीय रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। रेलवे स्टेशन पर ढोल नगारें बजा कर यात्रियों का स्वागत किया। लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया
स्वागत करने वालों मे भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी , जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, सरस डेयरी चैयरमेंन नीतीन सांगवान,पूर्व चैयरमेन नगरपालिका संजय जाटव, रामबाबू जाटव, मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा,अशोक डाटा,रामसिंह शर्मा, प्रेमचंद कौशिक, वैदू कौशिक, ,विकासमंच के मनोहर लाल परवाना,श्यामलाल शर्मा,ध्रुव ठक्कर,सुरेश जांगिड,मुरारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश मांधु, किसान नेता टिल्लू शर्मा, अनुराग शर्मा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ,जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव ने ग्रीन टार्च दिखा रात 9 बजे ट्रेन को रवाना किया




