बोकारो

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया एवं स्वांग उतरी पंचायत में नए पेयजलापूर्ति योजना के लिए विभागीय अपर मुख्य सचिव को निर्देशित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया एवं स्वांग उतरी पंचायत में आबादी के अनुपात में नई पेयजलापूर्ति योजना की दिशा में अग्रेतर कारवाई करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव को निर्देशित पत्र में कहा गया है कि गोमिया पंचायत के ग्रामीणों की मांग पर गोमिया पंचायत क्षेत्राधीन मोदी टोला अवस्थित विगत लगभग 26 वर्ष पूर्व निर्मित जलमीनार की जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया है। वर्तमान में उक्त उल्लेखित जल मीनार द्वारा ग्राम पंचायत गोमिया के मोदी टोला,महतो टोला,चौधरी टोला,करमाली टोला, तेनु मेन रोड, जायसवाल टोला, हरिजन टोला, पसरा टोला, वोराहा टोला, सिंगला टोला, भदवा खेत, चूटा खोर आदि में जलापूर्ति की जा रही है। जो आबादी के हिसाब से काफी कम है। मोदी टोला अवस्थित जल मीनार की लगभग सभी अवयव यथा मोटर पंप, सप्लाई पाइप, मेन पाइप लाइन एवं इंटेकवेल की स्थिति काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। ग्रामीणों एवं वाटसन समिति के सदस्यों के सहयोग से मरम्मती कार्य कराकर योजना को किसी तरह चालू रखा गया है। भविष्य में किसी बड़ी खराबी आने अथवा अवयवों के बंद पड़ जाने से उक्त योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों पर इसका प्रतिकूल असर दिखने की प्रबल संभावना है। उपयुक्त संदर्भ में निर्देशित किया जाता है कि गोमिया पंचायत क्षेत्राधीन मोदी टोला अवस्थित जर्जर हो चुके योजना के स्थान पर वर्तमान आबादी को ध्यान में रखते हुए राज्यांश मद से एक नई पेयजल आपूर्ति योजना के निर्माण की दिशा में अग्रेतर कारवाई की जाय।
इसी प्रकार मंत्री श्री प्रसाद ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को निर्देशित पत्र में कहा है कि प्रखंड के स्वांग उतरी पंचायत के ग्रामीणों की मांग पर पंचायत अंतर्गत स्वांग पुराना माइनस, भुइयां टोली, महावीर स्थान एवं सेंट्रल स्कूल पुराना माइनस में जल मीनार का निर्माण कर जलापूर्ति योजना से आच्छादित करने हेतु राज्यांश मद से जलापूर्ति योजना का निर्माण कराने की दिशा में अग्रेतर कारवाई की जाय।
इस संबंध में झामुमो बोकारो जिला के सह सचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने बताया कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रयास से इन दोनों पंचायतों में नए पेयजलापूर्ति योजना पर विभाग द्वारा कारवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही लोगों को जरूरत के मुताबिक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button