जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने भोलाडीह में किया डीप बोरिंग कार्य का शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर पश्चिमी पंचायत के भोलाडीह गांव में ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति बोकारो के सीएसआर मद से सौर चालित डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया।सर्व प्रथम ग्रामीणों ने फूल माला से जिप अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि भोलाडीह और आसपास के टोलों में गर्मी में जल संकट गहरा जाता है। चापाकल सूख जाते हैं, महिलाओं को दो-तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। सौर ऊर्जा से चलने वाला यह डीप बोरिंग चौबीस घंटे पानी देगा। बिजली बिल का भी झंझट नहीं रहेगा। यह योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा।|जिप अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि गोमिया प्रखंड के जल संकट वाले सभी गांवों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से सोलर डीप बोरिंग लगवाए जाएंगे। मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव, छोटी साव, संगम प्रजापति, युगेश साव, देनरायण प्रजापति, मनी सिंह,रोहित प्रजापति, सूरज यादव, सुधीर ठाकुर, अनिल यादव, हीरालाल यादव सहित दर्जनों ग्रामीण महीला पुरुष शामिल थे



