बोकारो

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के कई थानों का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के द्वारा बुधवार को गोमिया थाना, तेनुघाट ओपी थाना एवं तेनुघाट कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर कांडों के शीघ्र निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही लम्बित कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पैट्रोलिंग करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध रोकथाम हेतु जन जागरूकता के साथ ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ,पुलिस निरीक्षक गोमिया जितेंद्र कुमार, गोमिया थानाप्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो सहित थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button