हापुड़

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई नीट यू जी पुनर्परीक्षा को लेकर बैठक

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराए संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट यू जी पुनर्परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने दिए मुख्य निर्देश:

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स रहेगा ।

– CCTV निगरानी: हर केंद्र पर CCTV, स्ट्रॉन्ग रूम, प्रवेश-निकास द्वार पर कैमरे अनिवार्य रूप से हो। बंद CCTV कैमरो को तुरंत चालू कराएं। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की जाए। केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्ण प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र के साथ फोटो, आई डी का कड़ाई से सत्यापन करें , जिससे नकल की कोई गुंजाइश न रहे। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण, समयबद्ध वितरण और गोपनीयता पर विशेष जोर दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं*

– बिजली-पानी: निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी अनिवार्य

– गर्मी से बचाव: जिलाधिकारी ने कहा – सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सही होनी चाहिए

– चिकित्सा: प्राथमिक उपचार किट, एंबुलेंस, अग्निशमन दल तत्काल उपलब्ध रहने चाहिए l

– यातायात: ट्रैफिक प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही।

* समन्वय और निगरानी*
– कंट्रोल रूम: जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएं

– लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिला अधिकारी ने कहा – परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button