बोकारो

जिला के सभी पंचायतों में निर्माण होगा उपस्वास्थ्य केंद्र- सुनिता देवी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कोड़वाटांड़ पंचायत में जिला परिषद् के द्वारा 15 वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य) मद के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शुभ शिलान्यास जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती सुनिता देवी के द्वारा किया गया साथ स्थानीय मुखिया श्री बबलू हेम्ब्रम श्री रामजी तिवारी जी ने पहला नारियल फोड़ कर शुभारंभ किए, सुनिता देवी ने कहा कि कोटवाटांड़ पंचायत सहित बोकारो जिले में जिला परिषद से 28 उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है पूर्व में भी जिला परिषद से 14 स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो चुका है जो उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हो चुके हैं सभी में ग्रामीणों को सुविधा के लिए डॉक्टर एवं एएनएम एवं जीएनएम बैठ रहे हैं, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार आने वाले समय में बोकारो जिले के हर एक पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण करने की टारगेट रखा गया है जो की 2027 तक पूर्ण कर लिया जाए सरकार की इस पहल से गांव के लोगों को स्वास्थ सुविधा में काफी सहूलियत होगी मोके पर समाजसेवी सह युवा नेता श्री चितरंजन साव जी,श्री हरीश तिवारी पंचायत समिति सदस्य रूबेदा परवीन,वार्ड सदस्य श्री मनोज करमाली एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button