झुंझुनू

क्यामसर में बन रहा है भारत का सबसे बड़ा तेजाजी मन्दिर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। चिड़ावा कस्बे के निकटवर्ती क्यामसर गांव में भामाशाहों के सहयोग से निर्माणाधीन पांच बीघा जमीन में भारत के सबसे बड़े तेजाजी मन्दिर क्यामसर का निर्माण कार्य 1 जनवरी 2026 को शुरू किया गया था। मात्र साढ़े पांच महिनें में निर्माण कार्य 13 फीट गहरी नींव से निकलकर धरातल पर मिट्टी की सतह पर आ गया है। सीमेंट, बजरी व कंंक्रिट का सरियों से जो डबल जाल की भराई का काम किया गया था, उस पर साढ़े ग्यारह फीट चौड़ी मोटी दिवारो के साथ पत्थरों से चिनाई शुरू की गई थी वह चिनाई स्टेप टू स्टेप जे छोड़कर धरातल पर मिट्टी के बराबर आ गयी है। मात्र साढ़े पांच महिनें के इतने कम समय में मिट्टी के बराबर धरातल तक चिनाई होने से भामाशाहों में खुशी है और तेजा भक्त कार्य की प्रगति को देखकर के खुशी मना रहे हैं।
तेजाजी मन्दिर में पत्थर की साढ़े ग्यारह फीट चौड़ी दिवारों को पच्चीस एमएम के सरियों के अनेक पिलरों ने ठोस व मज़बूत बना दिया है। मन्दिर निर्माताओं व अनेक ठेकेदारों और भवन निर्माण कार्यों से जुड़े हुए प्रतिष्ठित लोगों की राय मशविरा से किया जा रहा यह काम इतना ठोस और मज़बूत किया जा रहा है, जो कि हजारों वर्षों तक यथावत रहेगा। तेजा भक्तों के द्वारा समय-समय पर दिये जा रहे सुझावों एवं विचार विमर्श से कार्य लगातार प्रोगेस पर है,
तेजाजी के भक्तों के रुझानों को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि यह तेजाजी मन्दिर देशभर में समाज की एकता व आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र बनेगा, जिससे देश के हर कोने में तेजाजी का नाम गूंजेगा।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि मुझे आत्मविश्वास है कि दानदाताओं के जनसहयोग से निर्माणाधीन 165 फीट ऊंची शिखर का यह मन्दिर वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा और प्रदेश का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बनेगा, जिससे दुनिया भर से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button