बाराबंकी
सीएसआईआर सीमैप के तत्वाधान मे एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। गुरुवार को ग्राम चंदनपुरवा मे सीएसआईआर सीमैप के तत्वाधान मे एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन हालीआन प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया।
सीमैप से आए डॉ अनिल कुमार सिंह ने मेंथा की फसल की कटाई ,मेंथा के सकर्स उत्पादन,को बताया तथा डॉ रक्षपाल ने मेंथा के आसवन अपशिष्ट से कैसे बर्मी कंपोस्ट यूनिट तथा जैविक कटलरी ,मशरूम की खेती कैसे करे और कैसे अपनी आय को बढ़ाए और अपने वातावरण को दूषित होने से बचाए ,डॉ विनीत ने ड्रोन से छिड़काव के बारे में जानकारी दी तथा अभिषेक सिंह ने आसवन इकाई ,तेल की गुणवत्ता तथा उसका भंडारण कैसे करे के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की किसान गोष्ठी में सीएसआईआर सीमैप के शोधार्थी मयंक श्रीवास्तव, अंकुल वर्मा ,धर्मेन्द्र सिंह वर्मा ,अमरेंद्र कुमार सिंह , इस किसान गोष्ठी के दौरान क्लस्टर के लीड फॉर्मर ऋषि यादव,अजय यादव सहित 100 से ज्यादा किसानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के समापन के बाद किसानों ने सीएसआईआर सीमैप के डायरेक्टर डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी तथा मुख्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार वर्मा का आभार व्यक्त किया ।



