गाजियाबाद

प्रेमनगर वार्ड लोनी में बिजली फॉल्ट ठीक करने में 10-12 घंटे की देरी पर अधिशासी अभियंता ने मांगी जवाबदेही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी, गाजियाबाद : प्रेमनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आर डब्लू ए) के सचिव राशिद वारसी द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पी वी वी एन एल के अधिशासी अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिकायत कर्ता वारसी ने अपनी शिकायत में बताया कि लोनी के वार्ड संख्या 51-52, प्रेमनगर क्षेत्र में बिजली फॉल्ट को ठीक करने में विधुत विभाग के कर्मचारियों को 10 से 12 घंटे या इससे अत्यधिक समय लिया है , जिसके चलते क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में राशिद वारसी ने 18 जून को लिखित शिकायत कर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की थी
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-प्रथम, लोनी द्वारा जारी अपने पत्र में विद्युत वितरण उपखंड-द्वितीय, बलरामनगर, लोनी के उपखंड अधिकारी को निर्देश दिया है कि शिकायत में उठाए गए मुद्दों का संज्ञान लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में बिजली फॉल्ट या अन्य व्यवधानों को दूर करने में अनावश्यक देरी न हो।
विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं त्वरित विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button