पाकुड़ में ‘रन फॉर योग’ रैली से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
Message of a healthy life conveyed through the ‘Run for Yoga’ rally in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को “योग अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ” और “करे योग, रहे निरोग” का संदेश दिया गया। रैली में आयुष विभाग के चिकित्सक, योग प्रशिक्षक एवं कर्मियों ने भाग लिया और लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिपिन चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 21 जून को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पाकुड़ में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने बताया कि योग दिवस को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान एवं योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर आयुष विभाग के कई चिकित्सक, योग प्रशिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।



