पाकुड़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पाकुड़िया कांग्रेस ने अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल

On Rahul Gandhi's birthday, the Pakuria Congress distributed fruits to patients at the hospital.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए पाकुड़िया अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। मौके पर जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड सचिव कमाल अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। फल वितरण के दौरान अस्पताल के चिकित्सक, नर्स एवं मरीजों के परिजनों ने इस पहल की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button