गोमिया क्षेत्र के लोगों को अब निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नए इंटेकवेल का उद्घाटन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया पंचायत स्थित पानी टंकी के समीप शुक्रवार को नए इंटेकवेल एवं पाइपलाइन का उद्घाटन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य डा सुरेंद्र राज, प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, प्रभारी चिकित्सा डा जितेंद्र कुमार सहित विभाग के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नए इंटेकवेल एवं नए पाइपलाइन के लगने से गोमिया, पलिहारी गुरुडीह एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होगा और लोगों को जरूरत के मुताबिक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। क्षेत्र के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्हें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा करोड़ों रुपए का योजना बनाया जाता है और सिर्फ पानी मद में सरकार 4500 करोड़ रुपए बिलजी बिल का भुगतान करती है। इसमें पानी के लाभुकों को भी महीने के जलकर के रूप में 65 रुपए समय पर चुकता कर देना चाहिए। जिससे संबंधित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से चल सके। कहा कि गोमिया क्षेत्र में लोग जितने पानी की समस्या से जूझ रहे थे, अब मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब लोगों को पानी की समस्या जूझना नहीं पड़ेगा और लोगों को निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इसी प्रकार क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में मेरे विधायक के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं और आगे भी कार्य किए जाएंगे। कहा कि राज्य की सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। मौके पर झामुमो के जिला उप सचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, मुखिया बलराम रजक,शांति देवी, अंशु कुमारी एवं बंटी उरांव, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पंसस सुशीला देवी, पूर्व पंसस ललन केवट, चितरंजन साव,मो असलम, गणेश यादव, शंभू यादव, लेखराज चौहान, मदन यादव, अजय पांडेय, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित थे।



