मथुरा

कोसीकलां में 1200 किलो पनीर और 3 हजार लीटर दूध नष्ट कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को गोपाल बाग में एक डेयरी पर छापा मार कर दूषित पनीर बनते पकड़ लिया। टीम ने डेयरी परिसर को सील करने के साथ ही पाउडर, रिफाइंड और घी को सीज कर दिया है। वहीं डेयरी पर बिक्री के लिए तैयार किया गया 1200 किलो नकली पनीर, 3000 लीटर मिश्रित दूध नष्ट करा दिया। टीम ने खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जतिन कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में मिलावटी व खराब खाद्य सामग्री को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ शाहपुर रोड, गोपाल बाग पर कल्लू डेयरी पर पहुंची। यहां अधोमानक सामग्री से नकली पनीर बनाया जा रहा था। डेयरी से दूषित पनीर, घी, क्रीम, दूध के नमूने लिए। टीम ने करीब 3 लाख 36 हजार 1200 किलोग्राम दूषित पनीर तथा करीब 2 लाख 10 हजार रुपये कीमत के 3000 लीटर मिश्रित दूध को मौके पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। खाद्य लाइसेंस को निरस्त कर डेयरी परिसर को भी सील कर दिया। आरएसडी डेयरी से पनीर का एक नमूना लिया। सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए 6 नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरुण राणा, धर्मेंद्र सिंह, मोहर सिंह मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button