संभल

चन्दौसी आईएमए शाखा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगाया योग प्रशिक्षण शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/चन्दौसी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) चन्दौसी द्वारा राजकीय चिकित्सालय, चन्दौसी के मीटिंग हॉल में योग शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संभल डॉ. तरुण पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पंकज विश्नोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. हरविन्द्र सिंह थे। इस अवसर पर डीपीएम संभल सजीव राठौर भी उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षण का संचालन योग प्रशिक्षिका अंजू शर्मा एवं डॉ. अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया। योग के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तृत व्याख्यान डॉ. नरेंद्र गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए चन्दौसी के अध्यक्ष डॉ. सर्वेश सक्सेना ने की। कार्यक्रम का संचालन आईएमए सचिव डॉ. शशांक चौधरी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज आहूजा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर डॉ. श्याम गोवानी, डॉ. राहुल गोयल, डॉ विश्वास अग्रवाल,डॉ. रजनीश, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. वंदना सक्सेना, डॉ. विदुषी गुप्ता, डॉ. कमल किशोर, डॉ. सलिल दीक्षित, डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. अमोल कंचन, डॉ. रजनीश वार्ष्णेय, डॉ. आर.पी. गुप्ता, डॉ. हरि प्रकाश, डॉ दिग्विजय सिंह, डॉ. टी.एस. पाल, डॉ. शेखर वार्ष्णेय, डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. संतोष कुमार,डॉ एमपी सिंह,सहित अनेक चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. तरुण पाठक ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button