पाकुड़

पाकुड़ ईसाकपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Body of a young man found on the railway track near Pakur's Isakpur railway crossing; sensation spreads in the area.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ईसाकपुर रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या की घटना बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किसी साजिश के तहत शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक राजेश सरकार क्षेत्र में जाना-पहचाना चेहरा थे और आसपास के काफी लोग उन्हें जानते थे। घटना के बाद उनसे जुड़े लोगों में चिंता और भय का माहौल है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। बहरहाल, राजेश कुमार अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों और दो पत्नियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों में इस बात को लेकर गहरी संवेदना है कि बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button