बरेली

पूरन लाल लोधी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर किया कैंट विधायक ने भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन लाल लोधी को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बरेली में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
पूरन लाल लोधी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात भाजपा महानगर कार्यालय पर पहुंचे जहां उनका सभी जनप्रतिनिधियों ने माला पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
पूरन लाल लोधी के कैंट विधानसभा कार्यालय पर पहुंचने पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत दुसाला उड़ाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया, तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी,दोनों नेता आपस में गले मिलकर एक दुसरे का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। कैट विधायक ने निर्वतमान क्षेत्रीय अध्यक्ष, एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूरी प्रदेश टीम तथा सभी सम्मानित क्षेत्रीय अध्यक्षो के साथ सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कैट विधानसभा कार्यालय पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षदगणो के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर पटका पहनाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का भव्य स्वागत किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button