बरेली

निर्जला एकादशी पर तहसील सदर में शरबत वितरण

सेवा और श्रद्धा का अनुपम संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ज्येष्ठ मास की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर तहसील सदर बरेली परिसर में सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावनाओं से ओत-प्रोत शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता पंजीकरण केन्द्र तहसील सदर से जुड़े समस्त बीआरसी कर्मियों एवं शिक्षकों ने भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों तथा आमजन को ठंडा शरबत वितरित कर भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा को जीवंत किया। निर्जला एकादशी को सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्यदायी व्रत माना जाता है।  उपस्थित लोगों ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल उपवास का पर्व नहीं, बल्कि दया, परोपकार और लोकमंगल का संदेश देने वाला महापर्व है। तपती गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य माना गया है। इस अवसर पर ऋषि कुमार, योगेन्द्र पाल सिंह (आजाद), रमेश कुमार, शशांक शेखर, आशीष दीक्षित, लकी सक्सेना, मनोज पाल, मेहराज आलम, सौरभ राठौड़, दीपक शर्मा, पंकज राठौड़, विनोद कुमार तथा यशवंत सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button