बरेली

लखनऊ अग्निकांड में पीड़ितो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में असमय ही 15 छात्र-छात्राऐं एवं अन्य कालकवलित हो गये। यह अत्यन्त दुःखद एवं मर्मांतक घटना थी। इस भीषण अग्निकांड में जान गवाने वाले छात्र-छात्राओं को महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय प्रागंण में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस अग्निकांड ने मन को भीतर तक उद्धलित और व्यथित कर दिया है।
वहीं महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.), बरेली के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (फन सिटी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र अग्रवाल ने भी अपनी शोक संवेदनाऐं व्यक्त की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button