दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

मुंडका में तीन लोगों की मौत

फैक्टरी में सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आए

दिल्ली । बाहरी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को एक फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Ñबाहरी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को एक फैक्टरी में हादसा हुआ। तीन लोगों की मौत हो गई। वह सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना फैक्टरी में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, दोपहर 12:03 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में कुछ लोग सेप्टिक टैंक के अंदर फंस गए हैं।
मरने वालों की पहचान अरुण (38), संदीप (32) और चांद (42) के रूप में हुई है। तीनों सुल्तानपुरी के रहने वाले थे। तीनों सेप्टिक टैंक में उतरे थे और जहरीली गैस की चपेट में आने के बाद बेहोश हो गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button