नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने जनपद के प्रमुख चौराहों एवं पेट्रोल पंपों पर विशेष अभियान चलाकर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 399 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 323 बिना हेलमेट वाहन चालक शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।