शामली

ग्राम लांक में जानलेवा हमले के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली शामली पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। थाना कोतवाली शामली पुलिस ने ग्राम लांक में हुई मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात ग्राम लांक में वादी कुलदीप एवं उनके पिता के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर मारपीट की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली शामली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान थाना कोतवाली शामली पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी गौरव पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम लांक, थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज सिंह, उपनिरीक्षक खूब सिंह, हेड कांस्टेबल विकास चपराणा तथा कांस्टेबल शादाब शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button