बरेली
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को दिया गया अंतिम रूप
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जीआईसी ऑडिटोरियम और सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम, एसपी सिटी मानुष पारीक, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



