बरेली
रिठौरा बाजार में श्रम विभाग का निरीक्षण
साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिलाधिकारी, बरेली के आदेश संख्या 11241-46 के अनुपालन में सोमवार को श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिवेक त्रिवेदी द्वारा नगर पंचायत रिठौरा बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साप्ताहिक बंदी के दिन खुली मिली दुकानों के संचालकों को जिलाधिकारी के आदेश का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि रिठौरा बाजार में प्रत्येक सोमवार को निर्धारित साप्ताहिक बंदी का सभी व्यापारियों को पालन करना होगा। भविष्य में यदि कोई व्यापारी आदेश का उल्लंघन करते हुए दुकान खुली पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध प्रचलित नियमों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रिठौरा के नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मो. यासीन, नगर महामंत्री लविश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता एवं नगर मंत्री बादल गुप्ता भी उपस्थित रहे।



