ललितपुर

बहन जी की चार बार की सरकार को आज भी याद कर रही है प्रदेश की जनता : रविकांत मौर्य

बसपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आलापुर में की समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत ललितपुर विधानसभा क्षेत्र-226 के सेक्टर संख्या-23 (मुहारा) अंतर्गत ग्राम आलापुर (लखना) में बूथ संख्या 327 एवं 328 की सेक्टर एवं बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ कमेटियों का गठन किया गया तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। झांसी मंडल मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी बहन मायावती के चार बार के शासनकाल को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही तथा गरीबों, किसानों, युवाओं और सर्वसमाज के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए वर्ष 2027 में बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार में लाखों युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा अंबेडकर ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास कराया गया। उन्होंने कहा कि सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर आधारित सुशासन ही बसपा की पहचान रही है। बैठक के दौरान बूथ संख्या 327 पर रतिराम को बूथ अध्यक्ष एवं सुखनलाल को सेक्टर सचिव नियुक्त किया गया। वहीं बूथ संख्या 328 पर संतोष को बूथ अध्यक्ष तथा श्यामलाल को सेक्टर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में झांसी मंडल प्रभारी रामसिंह कुशवाहा, मुस्लिम भाईचारा मंडल प्रभारी अमित वर्मा, मंडल प्रभारी केहर सिंह गौतम, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र मैनवार सहित राजाराम, डमरूलाल, प्यारेलाल, नरेंद्र कुमार, गोकुल प्रसाद, उमाशंकर, सुजान, कुंवरलाल, धर्मेंद्र, सुल्तान, श्रीराम, विशाल, संजय, चंद्रशेखर, मंगल, राहुल, अप्ताफ, मेहरबान, अनिल, पवन, भगवानदास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता महेश कुमार ने की, जबकि संचालन संतोष अहिरवार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button