सुभाषचंद्र डांगी ने की तेजाजी मन्दिर में 61 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर के निकटवर्ती गांव ओजटू निवासी नेवी से रिटायर्ड ऑफिसर सुभाषचंद्र डांगी ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 61 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान एवं जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी सुभाषचंद्र डांगी का स्वागत किया। चिड़ावा की प्रतिष्ठित चौधरी डिफेंस अकेडमी के चेयरपर्सन युवा नेता आशीष डांगी ने आये हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने नेवी से रिटायर्ड ऑफिसर सुभाषचंद्र डांगी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



