झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर के बाईपास रोड़ के पास स्थित चिड़ावा के प्रतिष्ठित अस्पताल श्री रसामृत आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केन्द्र के संचालक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य करणसिंह एवं डॉ. कृष्ण दत्त द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सचिव हरिश फोगाट, युवा तेजा सेना के चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, चिड़ावा उपाध्यक्ष सूबेदार राजवीर जाखड़, सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने समाजसेवी रिटायर्ड प्रिंसिपल करणसिंह एवं तेजा भक्त डॉ. कृष्ण दत्त का साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी एवं तेजा भक्त रिटायर्ड प्रिंसिपल करणसिंह एवं डॉ. कृष्ण दत्त का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button