झुंझुनू
गुढ़ागौड़जी में शहीद वीरांगनाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी। कस्बे में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में बुधवार को शहीद वीरांगनाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया जाएगा। शहीद भगत सिंह जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जेपी महला ने बताया कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर विशाल युवा सम्मेलन, शहीद वीरांगनाओं का सम्मान एवं भव्य सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ 30 सितंबर को प्रातः 11:15 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध सिंगर संतलाल माली, सतपाल सेन, कवि हरीश हिंदुस्तानी, राजस्थानी कलाकार अंजली चौधरी, जिया राजस्थान, संगीता योगी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देंगे।



