बरेली
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
केक काटकर मनाई गईं खुशियाँ - राहगीरों को बाँटा शर्बत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक “PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ” अभियान की शुरुआत करते हुए बरेली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 54 पौंड का केक काटकर, शर्बत वितरित कर, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समेत 54 युवाओं ने रक्तदान किया, 100 पौधों का रोपण कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजन में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा के साथ जुटे रहे तथा कार्यकर्ताओं को बूस्ट अप करते रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आह्वान के अनुरूप समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक “PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ” अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र, गांव और मोहल्ले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का संकल्प दिवस है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान, पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव, विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग एवं विजय पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पौधारोपण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प पूरा करें।




