खैरथल
ई.पी. स्कूल खैरथल में मना डॉक्टर्स डे एवं सीए डे
साइंटिफिक ऑफिसर ख्याति खंडेलवाल समेत पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। इंजीनियर पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल में सोमवार को डॉक्टर्स डे एवं सीए डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय ने अपने उन पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने यहां से शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सा, वाणिज्य एवं परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में जिले व देश का नाम रोशन किया है।
समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) मुंबई में वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुईं विद्यालय की पूर्व छात्रा ख्याति खंडेलवाल। इनके साथ ही डॉ. पारस मलिक, डॉ. यश खंडेलवाल, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. संदीप सोनी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट रुचिका चौधरी का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ख्याति एवं यश खंडेलवाल पिता इन्दर खंडेलवाल व उनकी माता सुषमा खंडेलवाल तथा सीए रुचिका चौधरी के पिता ज्ञानी राम चौधरी का भी विशेष सम्मान किया गया।


