बरेली
जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों का सम्भाजन के संबंध में करी बैठक
मतदेय स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हों, जर्जर व निजी भवनों से बचें-जिलाधिकारी

हर बूथ पर बिजली, शौचालय, पेयजल व बाउंड्रीवाल हो इस बात का रखा जाए ध्यान
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्रस्ताव आमंत्रित करने हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के समायोजन (त्ंजपवदंसप्रंजपवद) के संबंध में आप सभी से सुझाव आमंत्रित हैं।
भारत निर्वाचन आयोग प्रत्येक वर्ष मतदाता सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मतदेय स्थलों का पुनरीक्षण एवं समायोजन करता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदाता को उसके निवास के निकट, सुरक्षित, सुगम एवं सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से युक्त मतदान केन्द्र उपलब्ध करना है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/ जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ए0सी0एम0, उप जिलाधिकारी सदर, फरीदपुर, आंवला, नवाबगंज, मीरगंज, तहसीलदार बहेड़ी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



