मंदिर निर्माण में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के चूरू बाईपास तिराहे पर स्थित ख्यातिप्राप्त प्रतिष्ठित अस्पताल रेनबो अस्पताल के संचालक ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर एक लाख ग्यारह हजार रुपए व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक संरक्षक प्रहलाद सिंह, सलाहकार मामराज महला एवं ब्लॉक सचिव पोकरमल ने स्वागत किया। रेनबो अस्पताल के निदेशक एवं लोकप्रिय डॉक्टर सुनिल ढाका ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी नन्द कुमार ढाका का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



