रामपुर शाहबाद
कैंटर से चोरी हुई बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कैंटर से बैटरी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि मोहल्ला फर्राशान निवासी रिफाकत ने चार जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन जुलाई की सुबह नई बाजार में खड़े उसके कैंटर से अज्ञात चोर टाटा (ग्रीन) कंपनी की नीले रंग की बैटरी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान थाना पुलिस ने रविवार को पुराने रामपुर रोड स्थित आम के बाग के पास से मोहल्ला फर्राशान निवासी अरबाज पुत्र जावेद और मोहल्ला अमीर अली निवासी अहमद रजा पुत्र रफी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की गई टाटा (ग्रीन) बैटरियां बरामद कर ली गईं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


