खैरथल
कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन
दोनों पारियों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई परीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन जिले में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में आयोजित की गई। प्रथम पारी (प्रातः 9:30 बजे से 12:30 बजे तक) में कुल 7008 अभ्यर्थियों में से 5026 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 1982 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में 71.72 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
वहीं द्वितीय पारी में कुल 7008 अभ्यर्थियों में से 4990 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए तथा 2018 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में 71.20 प्रतिशत उपस्थिति रही।
परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्व में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की सतर्कता एवं समन्वित प्रयासों से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई।


