बरेली
बेसिक शिक्षा कल्याण समिति की बैठक, सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय
विद्यालय संचालकों की समस्याओं पर मासिक ज्ञापन सौंपे जाएंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विकास नगर स्थित एमपी पब्लिक स्कूल में बेसिक शिक्षा कल्याण समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि इस माह से प्रदेश के सभी जिलों में 3 माह का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश प्रमुख महासचिव राजीव यादव ने बताया कि नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी विद्यालय संचालक को विभागीय अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर समिति एकजुट होकर मदद करेगी। जिला कार्यकारिणी को हर माह विद्यालयों की समस्याओं का ज्ञापन बीएसए को सौंपने के निर्देश दिए गए। जुलाई के अंतिम सप्ताह में लखनऊ निदेशालय में ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में वाले दीन पाल, राजीव यादव, मोहम्मद फराज, मनोज मिश्रा, आसिफ अली, मदन लाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



