
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ई-रिक्शा को ब्लूटूथ ऐप से नियंत्रित करने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाहन साइबर सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई है। राजेंद्र गौड़ व कुछ अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि कनेक्टेड वाहनों में ब्रेक-स्टीयरिंग जितनी जरूरी अब साइबर सुरक्षा होगी। सॉफ्टवेयर और संचार प्रणाली कमजोर रहने पर साइबर हमले का खतरा बढ़ सकता है।
जापान, यूरोपीय संघ और दक्षिण कोरिया में वाहन साइबर सुरक्षा के सख्त मानक हैं। भारत में भी AIS-189 और AIS-190 मानकों को लागू करने के प्रयास चल रहे हैं। विशेषज्ञों ने वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की मांग करते हुए कहा कि स्मार्ट वाहनों की सुरक्षा के लिए मजबूत नियामक ढांचे और मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।



