कैराना

संदिग्ध वाहन चेकिंग में युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

कैराना पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा न्यायालय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। अपराध एवं अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस रविवार देर रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी सोना पुत्र जरीफ उर्फ जीफा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कैराना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार और कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button