बरेली

आयुष्मान कार्ड निर्माण में शिथिलता पर जिलाधिकारी सख्त

निष्क्रिय ऑपरेटरों का वेतन रोकने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद बरेली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत संचालित विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा दिनांक 02 जुलाई, 2026 को की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि विगत 15 दिनों से जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है तथा प्रतिदिन बहुत कम संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में निम्न प्रगति वाले पांच ब्लॉक के BCPM एवं BPM का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है समीक्षा के उपरांत भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया।  इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन ऑपरेटरों द्वारा लगातार तीन दिनों तक एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया गया है, उनका वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोका जाए तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। आयुष्मान भारत योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनपद बरेली को पुनः आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रदेश के अग्रणी जनपदों में स्थापित करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button