बरेली

इनर व्हील क्लब बरेली साउथ के अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा बाजपेई के साथ नई टीम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ का भव्य अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को बरेली क्लब में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई रहीं। निवर्तमान अध्यक्ष प्रीती जिंदल और डॉ. मनीषा ने निधि अग्रवाल को अध्यक्ष पद की और मनीषा पांडे ने बबीता गर्ग को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।
अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी का परिचय दिया। क्लब द्वारा एक जरूरतमंद बच्चे को साइकिल, 3 बच्चों की एक साल की फीस और एक सिलाई केंद्र को सिलाई मशीन प्रदान की गई। क्लब की नई डायरेक्टरी का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।
डॉ. मनीषा बाजपेई ने कहा कि आंगनबाड़ी गोद लेकर नवीनीकरण, महिला सशक्तिकरण और “जीवन धारा” परियोजना के तहत प्रत्येक क्लब को एक व्यक्ति का पूरे साल का डायलिस कराने का बीड़ा उठाना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button