बरेली

बरेली पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” में ₹198 करोड़ के नशे का सामान नष्ट किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” के तहत बरेली पुलिस ने मंगलवार को ₹198.63 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 1 मार्च से 7 जुलाई तक चलाए गए अभियान में विभिन्न थानों में जब्त 5914 किलो मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण कराया।
पुलिस के अनुसार 5 चरणों में हुई इस कार्रवाई में गांजा, चरस, हेरोइन, अफीम, डोडा, कोकीन और मॉर्फीन शामिल थे। ये सभी माल जनपद के 907 मुकदमों से जब्त किया गया था।
एसएसपी ने बताया कि यह अभियान पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति और “नशामुक्त भारत” के संकल्प को दर्शाता है।
पुलिस ने आम जनता से नशे की तस्करी की सूचना तुरंत देने की अपील भी की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button