
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। जनपद में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 13 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
स्थानांतरण की प्रमुख सूची इस प्रकार है:
निरीक्षक मनोज कुमार चाहल को प्रभारी निरीक्षक सिंघावली अहीर से प्रभारी निरीक्षक बागपत बनाया गया।
उपनिरीक्षक सूर्यदीप सिंह को थानाध्यक्ष रमाला से थानाध्यक्ष सिंघावली अहीर नियुक्त किया गया।
निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक एसओजी से प्रभारी निरीक्षक रमाला बनाया गया।
निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह को आरटीआई सेल से प्रभारी निरीक्षक एसओजी का दायित्व सौंपा गया।
निरीक्षक शिवदत्त को प्रभारी निरीक्षक बालैनी से प्रभारी आरटीआई सेल बनाया गया।
निरीक्षक बृजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक बागपत से प्रभारी साइबर थाना नियुक्त किया गया।
निरीक्षक कुलदीप सिंह सिरोही को प्रभारी साइबर थाना से प्रभारी सर्विलांस सेल भेजा गया।
निरीक्षक अवतार सिंह को प्रभारी निरीक्षक चांदीनगर से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया।
निरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल से प्रभारी निरीक्षक चांदीनगर का कार्यभार सौंपा गया।
निरीक्षक प्रभाकर केनुरा को प्रभारी निरीक्षक खेकड़ा से प्रभारी निरीक्षक छपरौली बनाया गया।
निरीक्षक आशीष कुमार को प्रभारी निरीक्षक छपरौली से प्रभारी निरीक्षक खेकड़ा भेजा गया।
निरीक्षक अश्वनी कुमार को निरीक्षक अपराध थाना छपरौली से निरीक्षक अपराध थाना बागपत स्थानांतरित किया गया।
उपनिरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष बालैनी नियुक्त किया गया।
पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए तैनात अधिकारियों के अनुभव का लाभ संबंधित थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने में मिलेगा। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।



