प्राइवेट प्रकाशन की महंगी पुस्तकों का विरोध पड़ा भारी विधालय से बच्चों को भगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल : चन्दौसी तहसील चन्दौसी अन्तर्गत थाना कुढफतेहगढ क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर निवासी अभिभावक शाकिर अली द्बारा गांव में ही संचालित एक निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एनसीई आरटी की पुस्तकें न चला कर प्राईवेट प्रकाशन की महंगी पुस्तकों का विरोध करना भारी पड़ गया शाकिर अली ने सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधालय प्रबंधन के खिलाफ मंहगी किताबें खरीदने के लिए विवश करने पर शिकायती पत्र देकर विधालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी अभिभावक शाकिर अली द्बारा शिकायत करने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को शिकायत कर्ता के अध्ययनरत दो बच्चों को विधायल से भगा दिया शिकायत कर्ता शाकिर अली ने बच्चों को स्कूल से भगाने की जानकारी करने पर स्कूल के प्रबंधक पर अभद्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।




