बोकारो
जिला परिषद् अध्यक्ष सुनिता देवी साथ में समाजसेवी चितरंजन साव का BLO गायत्री देवी के द्वारा SIR का प्रक्रिया पूर्ण किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक बोकारो सहित झारखंड में प्रत्येक नागरिक को SIR का प्रक्रिया समय सीमा अंदर कर लेना चाहिए। SIR से डरे नहीं,आपने घर के सभी सदस्यों को पासपोर्ट साइज फोटो,एवं आधार नंबर बीएलओ को दे कर फॉर्म में स्वयं हस्ताक्षर कर एक फॉर्म BLO को दे और एक फॉर्म आपने पास रखे।
चितरंजन साव ने कहा कि SIR को हल्के में न ले क्योंकि आने वाला समय में तहसील के चक्कर काटते काटते पूरा दिन बीत जाएगा,फिर भी काम की गारंटी नहीं होगी। अभी के समय SIR का फॉर्म हर किसी के घर जा कर BLO के कर्मचारी के द्वारा भराया जा रहा है कृपया सभी लोग समय निकाल कर इस प्रक्रिया को पूरा कर लें क्योंकि आज की गई जरा सी पहल कल की बड़ी परेशानी से बचाएगी।


