बोकारो

ऊपरघाट में नेतरहाट विद्यालय के तर्ज पर बनेगा आवासीय विद्यालय

सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत पलामू पंचायत के बड़की कुड़ी मोरिया बांध स्थित मैदान में गुरुवार को नेतरहाट विद्यालय के तर्ज पर आवासीय विद्यालय का भूमिपूजन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी , विधायक जयराम कुमार महतो , प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो , मुखिया जलेश्वरी देवी व पंसस पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से शिलापट अनावरण व नारियल फोड़कर कर किया।
नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर बनने वाले इस आवासीय विद्यालय ग्रामीण और जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतरीन शिक्षा प्रदान करेगा , यह प्रोजेक्ट बोकारो क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में एक बडा कदम होगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि ऊपरघाट या नावाडीह प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण सौगात हैं। विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी । वहीं हम सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के लिए दायित्व भी हैं कि दो साल के दौरान जब यह विद्यालय बनकर तैयार हो जायेगा तो उसे सुचारू रूप से संचालन के लिए एक ओर शिक्षकों की नियुक्ति व संसाधनों को उपलब्ध कराने के साथ – साथ क्षेत्र के बच्चे बच्चियों को यहां नामांकन कराने लायक बनाने होंगे।
विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस विद्यालय स्थापना के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो के द्वारा ही प्रयास किया जा रहा था,मगर उनके देहांत के बाद सारी प्रक्रिया स्थिर हो गई थी। हमने इस मामले को विधानसभा में उठाकर सरकार से सारी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया। जो आज देखने को मिला। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि आपकी जमीन पर इतना महत्वपूर्ण विद्यालय बनने जा रहा है जिसमें पढ़ने के लिए प्रवेश परीक्षा में यहां के बच्चे सफल नहीं हो पाएंगे तो हम विधायक या सांसद के सिफारिश पर नामांकन नहीं हो सकता है। इस लिए दो साल के दौरान अपने बच्चे बच्चियों को विद्यालय में नामांकन के योग्य बनाए क्योंकि यह राज्य स्तर का विद्यालय होगा। उन्होंने संबंधित संवेदक को समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। वहीं स्थानीय लोगों से दल गत भावना से ऊपर उठकर निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो,आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, सुरेश महतो,दीपू अग्रवाल, बॉबी पटेल, दीपक महतो,विधायक प्रतिनिधि सचिन महतो,संदीप झारखंडी, सूरज पांडे,खागेंद्र महतो , जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो, सुन्दर महतो आदि मौजूद थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button