बरेली
12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण महाअभियान 2026
उद्यान विभाग दे रहा है निःशुल्क पौधे, बरेली में 3 स्थानों से उठान.

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर वृहद वृक्षारोपण महाअभियान 2026 का आयोजन दिनांक 12 जुलाई 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से यह महाअभियान चलाया जा रहा है।
इस हेतु राजकीय प्रक्षेत्रों, समस्त शासकीय विभागों, माननीय उच्च न्यायालयों के परिसरों, कृषकों, संस्थाओं, व्यक्तियों, निजी एवं शासकीय शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों यथा- ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम, विकास प्राधिकरण आदि, भारत सरकार के विभागों एवं उपक्रमों, रेलवे, रक्षा, औद्यानिक इकाइयों, सहकारी समितियों, शीतगृह स्वामी एवं अन्य को उद्यान विभाग की पौधशालाओं से निःशुल्क पौध उपलब्ध कराई जा रही है।
उद्यान विभाग, जनपद बरेली द्वारा प्राप्त लक्ष्य के अनुसार निःशुल्क/सशुल्क बीजू/कलमी पौधे वितरित किए जाएंगे। इसमें अमरूद, आंवला, बेल, नींबू, सहजन, जामुन, कटहल, करौंदा व अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।
जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, बरेली ने अपील की है कि जिन वृक्षों का रोपण किया जाए उनकी उचित देखभाल, सुरक्षा, निराई-गुड़ाई, सिंचाई आदि समय से की जाए ताकि शत-प्रतिशत वृक्ष जीवित रहें। संपर्क करें..

इच्छुक व्यक्ति/संस्था कार्यालय- जिला उद्यान अधिकारी, बरेली, 100 फुटा रोड डेलापीर, बरेली में मांग पत्र देकर अपनी आवश्यकतानुसार पौधे प्राप्त कर सकते हैं।



